ब जब देश के नंबर एक टेलीकॉम ऑपरेटर Airtel का मानसून ऑफर खत्म होने वाला है, कंपनी अपना एक नया ऑफर लेकर यूजर्स को आकर्षित करने आ गई है. Jio को टक्कर देने के लिए Airtel अपने यूजर्स को 6 माह के लिए 60GB मुफ्त डाटा दे रहा है.
Airtel यह ऑफर इसलिए लेकर आया है ताकि वो अपने Airtel TV ऐप के इंस्टॉलेशंस बढ़ा सके. इस प्लान को लेने के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर Airtel TV ऐप डाउनलोड करना होगा.
स्मार्टफोन पर यह ऐप डाउनलोड होने के बाद 24 घंटे के भीतर यूजर के अकाउंट में मुफ्त डाटा बेनिफिट मिल जाएगा. इस प्लान के तहत यूजर्स को हर माह 10GB मुफ्त डाटा मिलेगा. 6 माह के लिए जारी इस प्लान में यूजर कुल 60GB मुफ्त डाटा का फायदा उठा सकेंगे.
हालांकि यह ऑफर फिलहाल केवल Airtel Postpaid ग्राहकों और MyAirtel App यूजर्स के लिए ही है. जो यूजर्स इस प्लान को सब्सक्राइब करना चाहते हैं, वे Google Play Store से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं.
इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए MyAirtel ऐप को इंस्टॉल करने के बाद इसे खोलें. इस पर यूजर को एक बैनर दिखेगा, जिसमें अपना मुफ्त डाटा पाएं (क्लेम योर फ्री डाटा) लिखा होगा. इस बैनर पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर लिखे निर्देशों को फॉलों करें.
यहां लिखा होगा कि Airtel TV APK को क्लिक कर अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड-इंस्टॉल करें. एक बार जब यूजर अपने स्मार्टफोन पर इस ऐप को सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लेते हैं, तो उनके अकाउंट में 24 घंटे के भीतर मुफ्त डाटा मिल जाएगा.
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि यह पूरी तरह से मुफ्त है. यह एक प्रमोशनल प्लान है और यूजर्स केवल ऐप इंस्टॉल करके मुफ्त डाटा बेनिफिट पा सकते हैं.


